JoinYoutube

Tech Guide: गूगल मैप से बेहतर! ये 5 नेविगेशन ऐप बताते हैं एकदम सटीक रास्ता

गूगल मैप्स के अलावा भी कई शानदार नेविगेशन ऐप मौजूद हैं जो ट्रैफिक अलर्ट, ऑफलाइन मैप्स और सटीक रास्तों की जानकारी देते हैं। इनमें Waze, Sygic, MapmyIndia, Here WeGo और OsmAnd जैसे ऐप शामिल हैं जो आपकी यात्रा को आसान, तेज़ और सुरक्षित बनाते हैं। इन्हें जरूर आज़माएं और सफर को स्मार्ट बनाएं।

Published On:
Tech Guide: गूगल मैप से बेहतर! ये 5 नेविगेशन ऐप बताते हैं एकदम सटीक रास्ता

आज के डिजिटल युग में जब भी हमें किसी नई जगह जाना होता है, सबसे पहले दिमाग में गूगल मैप्स का नाम आता है। गूगल मैप्स ने वाकई हमारे सफर को आसान बना दिया है बस गंतव्य डालिए और रास्ता सामने। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स के अलावा भी कई ऐसे नेविगेशन मोबाइल ऐप हैं, जो उतने ही सटीक और कुछ मामलों में उससे भी बेहतर हैं?

यहां हम आपको ऐसे 5 बेहतरीन नेविगेशन ऐप के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रैफिक, रास्तों की जानकारी और सुरक्षा के मामले में गूगल से भी एक कदम आगे हैं।

1. Waze

Waze को उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोज कार या बाइक से सफर करते हैं। यह ऐप कम्युनिटी-बेस्ड है, यानी इसके उपयोगकर्ता खुद ट्रैफिक, दुर्घटनाओं या पुलिस चेकपोस्ट की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह आपको सबसे छोटा और ट्रैफिक-फ्री रास्ता बताता है। जहां गूगल मैप कई बार आपको व्यस्त सड़कों पर ले जाता है, वहीं Waze आपको छोटी गलियों से होते हुए जल्दी मंजिल तक पहुंचा सकता है।

2. Sygic नेविगेशन ऐप

अगर आप ऐसे इलाके में जाते हैं जहां नेटवर्क कमजोर रहता है, तो Sygic आपके लिए सबसे भरोसेमंद ऐप हो सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह ऑफलाइन मोड में भी काम करता है। Sygic में आपको रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी मिलती है, साथ ही यह ऐप रास्ते में एक्सीडेंट या रोड ब्लॉक की चेतावनी भी पहले से देता है। इसमें 3D मैप व्यू मिलता है, जिससे दिशा समझना और भी आसान हो जाता है।

3. Mappls MapmyIndia

अगर आप ‘मेड इन इंडिया’ ऐप्स का समर्थन करते हैं, तो Mappls MapmyIndia आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। यह भारत में बनाया गया नेविगेशन मोबाइल ऐप है जो अब तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें आपको रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, स्पीड ब्रेकर, फ्लाईओवर, स्ट्रीट लाइट और पेट्रोल खर्च तक की जानकारी मिल जाती है।

खास बात यह है कि लोकेशन और जगहों के नाम हिंदी भाषा में भी सटीक मिलते हैं, जबकि गूगल मैप्स में कई बार नाम गलत या अलग दिखाई देते हैं। भारत की सड़कों और गली-नुक्कड़ों की सटीकता के मामले में यह ऐप लोकल यूजर्स के लिए बेहतरीन माना जा रहा है।

4. Here WeGo

अगर आप बिना ऐड्स वाला साफ-सुथरा ऐप ढूंढ रहे हैं, तो Here WeGo एक अच्छा विकल्प है। यह ऐप गूगल मैप्स जितना ही सटीक है और iPhone तथा Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप में आप रियल-टाइम ट्रैफिक, रूट चेंज, बस-ट्रेन टाइमिंग और ऑफलाइन मैप डाउनलोड जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। इसकी इंटरफेस बेहद सिंपल है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है।

5. OsmAnd

OsmAnd उन लोगों के लिए बेहतरीन ऐप है जो डेटा प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं। यह ऐप आपका लोकेशन डेटा कहीं स्टोर नहीं करता, और पूरी तरह ऑफलाइन मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से मैप्स डाउनलोड कर सकते हैं, और नेविगेशन के साथ-साथ वॉकिंग, साइक्लिंग और ट्रेकिंग के लिए अलग-अलग रूट सेटिंग्स भी मिलती हैं। ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड लिमिट और जंक्शन की जानकारी भी समय रहते मिलती रहती है।

सही ऐप चुनें और सफर आसान बनाएं

हर ऐप की अपनी खासियत है – किसी में ट्रैफिक अपडेट बेहतरीन है, किसी में ऑफलाइन सुविधा, तो कोई डेटा सुरक्षा पर ध्यान देता है। आपकी जरूरत के अनुसार Waze, Sygic, MapmyIndia, Here WeGo या OsmAnd में से कोई भी ऐप चुन सकते हैं।
एक बार इन ऐप्स को इस्तेमाल करके देखें, हो सकता है कि इनमें से कोई एक आपके सफर का नया साथी बन जाए।

Author
Shubham Rathore

Leave a Comment

🔥 वायरल विडिओ देखें